• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने के लिए काम करेंगे- वित्त मंत्री श्री.ओ.पी.चौधरी

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 15, 2025
    Spread the love

    रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह हुआ आयोजित
    रायगढ़, 15 मार्च 2025/ रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण समारोह वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में संपन्न हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने इतने व्यापक स्तर पर जो विश्वास आप सब पर जताया है उस पर एक टीम की तरह कार्य करते हुए खरा उतरने के लिए काम करना है।
             वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ जिले में सकारात्मक बदलाव और विकास कार्यों नई रफ्तार देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सवा सालों में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को गति प्रदान की है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए खातों में अंतरित किए गए हैं। बीते दिनों किसानों को इस वर्ष के धान खरीदी के अंतर की राशि के 12 हजार करोड़ रूपये एकमुश्त दिए गए। इतनी बड़ी रकम किसानों को एक साथ पहली दफा दी गई है। जिसका असर रहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। दोपहिया और ट्रैक्टर के बिकवाली में तेजी बनी रही। 70 लाख माताओं बहनों को प्रतिमाह 1 हजार की राशि महतारी वंदन योजना के माध्यम से दे रहे हैं। आवास निर्माण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सरकार गठन के पश्चात पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान किया गया। पिछले सवा साल में आवास निर्माण के काम काफी तेजी से हो रहे हैं। राशि जारी होने के साथ आवासों के निर्माण में प्रगति आई है। कई हितग्राहियों के आवास अब बनकर तैयार भी हो चुके हैं। राम लला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्याधाम और बनारस के दर्शन करवा रहे हैं। हाल ही में संपन्न कुंभ में प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 4 एकड़ में छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया था। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के कुंभ यात्रियों को मिला।   
             रायगढ़ के लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह जिले के नागरिकों का भरोसा है जिसके कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी को मिली है इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए काम करना है।
            इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिसे पूरा करने के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में लगातार सभी मिलकर कार्य करेंगे। जिला पंचायत रायगढ़ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की नव निर्वाचित टीम अपने रायगढ़ के विकास के अपने दायित्व को पूरा करने हर संभव प्रयास करेगी। 
             इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सत्यानंद राठिया, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री विवेक रंजन रंजन सिन्हा, श्री गोपाल शर्मा, श्री मनहरण राठौर, श्री सतीश बेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया श्री कमल गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ़ श्री अजय नायक, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री महेश साहू, श्री सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।