• Wed. May 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

प्री.पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल नियुक्त

Bychattisgarhmint.com

May 6, 2026

रायगढ़, 6 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री.पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीपीटी 26) का आयोजन 7 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर परीक्षा केन्द्रों के लिए 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल नियुक्त किया गया है। उड़नदस्ता दल परीक्षा केन्द्रों की परीक्षावधि में सतत निगरानी रखेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था दिखने पर समुचित कार्यवाही करने हेतु जिला नोडल अधिकारी के ध्यान में लायेंगे।
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री.पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रायगढ़ में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनमें परीक्षा केन्द्र 2401 शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़, 2402 स्वामी बालकृष्ण पूरी लॉ कालेज रायगढ़, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़, सेठ किरोड़ीमल आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल (बाल मंदिर) रायगढ़ एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जूटमिल रायगढ़ शामिल है। उक्त परीक्षा केन्द्र के लिए तहसीलदार रायगढ़ श्री शिवम पाण्डेय मोबा.नं.87706-97391, शा.उ.मा.वि.चांदमारी रायगढ़ के व्याख्याता श्री निराकार पटेल मोबा.नं.96694-69444 एवं उप निरीक्षक रक्षित केन्द्र रायगढ़ श्री दिनेश मिंज मोबा.नं.90095-98385 को उड़नदस्ता दल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *