Site icon chattisgarhmint.com

प्रथम रेन्डमाइजेशन (पूरक) में शामिल हुए सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सारंगढ़ विधानसभा-17 के सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी तथा राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधियों के सामने कलेक्टोरेट सभाकक्ष सारंगढ़ में प्रथम रेन्डमाइजेशन (पूरक) किया गया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने राजनीतिक दलों को जानकारी दी कि प्रथम रेन्डमाइजेशन में मेरे (जिला निर्वाचन अधिकारी) के आधिपत्य से वोटिंग मशीनों को 40-40 के हिसाब से दोनों विधानसभा को आबंटित किया गया था, जिसका 20 मेरे आधिपत्य में शेष है। प्रथम रेन्डमाइजेशन में एलाट मशीनों का द्वितीय रेन्डमाइजेशन में मतदान केन्द्रवार आबंटित किया गया। कमिशनिंग के दौरान इन मशीनों में चुनाव चिन्ह इंस्टाल के दौरान कुछ मशीनों (बीयू, सीयू, व्हीव्हीपैट) में तकनीकी कारण (एरर) से रिजेक्ट किया गया। इनके स्थान पर रिजर्व में रखे गए मशीनों में चुनाव चिन्ह इंस्टाल किया गया है। अब इन रिजर्व में रखे मशीनों का स्थान रिक्त हैए जिसके लिए यह प्रथम रेन्डमाइजेशन (पूरक) का आयोजन आपके समक्ष किया गया।
जनरल आब्जर्वर श्री तापस राय ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि यदि उन मशीन, जिसमें टाइम सेट नहीं हो पाया, उससे वोटिंग करेंगे तो वोटिंग का समय और मशीन का समय सेट नहीं होने से मतदान कार्य बाधित होगा, इसलिए उन मशीनों को बदला गया है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रश्न करने पर जवाब में रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा ने कहा कि जो मशीनए निर्वाचन नियमों के तहत तकनीकी रूप से सही नही पाए गए, उनको हटाया गया है, रिजर्व में रखे अन्य मशीनों को उन मशीनों के बदले में चेक कर रखा गया। अब रिजर्व में खाली हुए मशीनों के स्थान को जिला निर्वाचन अधिकारी के आधिपत्य में रखे हुए मशीनों से भरने के लिए यह प्रथम रेन्डमाइजेशन (पूरक) किया गया है।
जनरल आब्जर्वर श्री तापस राय, कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम को खोला गया और मशीनों का एंट्री कर दोनों रिटर्निंग अधिकारी को सौंपा गया। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम को बंद किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान उपस्थित थे।

Exit mobile version