• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पुसौर में दिव्यांग बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व आंकलन शिविर

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 1, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 1 फरवरी 2024/ समग्र शिक्षा विकास खण्ड पुसौर द्वारा समावेश शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आज बीआरसी कार्यालय में आंकलन शिविर कराया गया। जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक अध्यनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता का पहचान किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री दिनेश कुमार पटेल एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा ने शिविर के संबंध में जानकारी दी। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.के.अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.के.गुप्ता, नेत्र रोग सहायक श्री अर्जुन बेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट श्री चक्रधर पटेल, फिजियोथेरेपी रागिनी राठौर एवं सिकल सेल इलेक्ट्रोफोरसिस जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर से बीएमओ के मार्गदर्शन में संदीप भोय और आशीष गुप्ता के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व आंकलन किया गया। परीक्षण उपरांत बच्चों का दिव्यांगता  प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इस शिविर विकास पुसौर के विभिन्न विद्यालयों से 188 बच्चों का परीक्षण व आंकलन किया गया। दिव्यांगता का प्रकार होते है, बच्चों को डाक्टरों द्वारा जाँच करते हुये उचित उपचार व उपकरण भी बाद में  प्रदान किया जायेगा। स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य रूप से श्रवण बाधित, मानसिक मंद, सिकल सेल, अस्थि बाधित, दृष्टिबाधित, हिमोफीलिया, थैलेसीमिया, बौनापन, किसी भी प्रकार से अगर बच्चे दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का परीक्षण किया गया। शिविर में सुभाष साहू लेखापाल, तपेश्वरी पाणिग्राही, वंदिता यादव, अनिल यादव उपस्थित रहे।  

    201 thoughts on “पुसौर में दिव्यांग बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व आंकलन शिविर”

    Comments are closed.