• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    खरसिया पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड की जांच में माल वाहक ऑटो से बरामद 5 लाख से अधिक मूल्य के अवैध पटाखें

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 23, 2023
    Spread the love

    अवैध पटाखें परिवहन कर रहे आरोपी पर खरसिया पुलिस की विस्फोटक अधिनियम की कार्रवाई

    रायगढ़ , आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) और पुलिस टीमों ने वाहन चेकिंग और तेज कर दिया गया है । आज दिनांक 23.10.2023 को रायगढ़-खरसिया NH 49 पर ग्राम चपले के पास खरसिया पुलिस और उडनदस्ता दल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों से भरी एक माल वाहक ऑटो को पकड़ा गया है, थाना खरसिया में वाहन चालक पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन पर पुलिस टीमें क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड के साथ सामंजस्य बनाकर संदिग्ध रकम व मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस और उडनदस्ता दल द्वारा NH 49 पर ग्राम चपले के पास वाहन चेकिंग के दौरान माल वाहक ऑटो *सीजी 12 बी.ई. 6659* में वाहन चालक को पटाखें परिवहन करते पकड़ा गया । वाहन के चालक *दिनेश राठौर पिता घूनू राठौर उम्र 45 साल निवासी रतनमहका चौकी खरसिया* ने वाहन में लोड पटाखों को खरसिया से रायगढ़ लेकर जाना बताया जिससे पटाखों के परिवहन संबंधी बिल/कागजात की मांग करने पर कोई बिल/दस्तावेज नहीं होना बताया । मौके पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वाहन समेत अवैध पटाकों एवं वाहन चालक को थाना खरसिया लाया गया । वाहन से *जप्त पटाखों की कीमत 5 लाख रूपये* से अधिक की बतायी जा रही है। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध पटाखों की विधिवत जब्ती कर खरसिया पुलिस द्वारा वाहन चालक पर थाना खरसिया में विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन पर बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने और रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जावेगा । अवैध पटाखों से भरी एक माल वाहक ऑटो को पकड़ने में उड़नदस्ता दल प्रभारी डॉ0 रमेश मनहर, टीआई खरसिया राकेश मिश्रा, एएसआई लक्ष्मी राठौर, आशिक रात्रे, आरक्षक विशोष सिंह, प्रदीप तिवारी तथा फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रधान आरक्षक शम्भू खैरवार, आरक्षक चंद्रेश पांडे, वनरक्षक सिदार की अहम भूमिका रही है ।

    10 thoughts on “खरसिया पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड की जांच में माल वाहक ऑटो से बरामद 5 लाख से अधिक मूल्य के अवैध पटाखें”

    Comments are closed.