• Mon. Oct 19th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

Bychattisgarhmint.com

Mar 1, 2026

युवती–युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने, जूटमिल पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़, 1 मार्च 2026। आज शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवती का कार में अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई थी। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही कंट्रोल रूम से सभी नाकेबंदी और चेक पोस्टों को संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार की तलाश के निर्देश जारी किए गए। संदिग्ध वाहन की तस्वीर विभिन्न पुलिस ग्रुप में साझा की गई।

शीघ्र इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी। वाहन रायगढ़ शहर की ओर जा रहा था। आरक्षक मिश्रा ने स्टॉपर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार आगे बढ़ने लगी। इस पर उन्होंने बाइक से पीछा करते हुए कार के सामने अपनी बाइक लगाकर वाहन को रुकवाया। वाहन सवार युवकों ने कार में बैठी युवती की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, किंतु आरक्षक ने परिस्थिति भांपते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल अभिनव कांत सिंह एवं चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे और वाहन को युवती व युवक सहित थाना लाया गया। पूछताछ में युवक-युवती का पारिवारिक और आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है, युवती कार्यवाही नहीं चाहती, इनके बीच झगड़ा विवाद को देखते हुए जूटमिल पुलिस अनावेदक युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है । यातायात जवान सुनील मिश्रा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आरक्षक के उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई है ।

97 thoughts on “क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार”

Comments are closed.