• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    भारतीय सेना में भर्ती के पंजीकरण की तिथि में बढ़ोत्तरी

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 9, 2025
    Spread the love


    25 अप्रैल तक कर सकेंगे अब आवेदन 
    रायगढ़, 9 अप्रैल 2025/  सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन (8 वीं एवं 10 वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया में वृद्धि करते हुए 25 अप्रैल 2025 किया गया है। पूर्व में आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक निर्धारित थी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क करें। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसों में न आए।