सुरक्षित रखें एसईआईडी, 1 मई से घर-घर पहुंचकर प्रगणक करेंगे सत्यापन
डेटा रहेगा पूरी तरह गोपनीय, संशोधन की सुविधा और सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध
रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाया जा सके। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध है। फॉर्म भरते समय जानकारी को अंतिम सबमिट करने से पूर्व संशोधित किया जा सकता है, किन्तु फाइनल सबमिट के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। फॉर्म सबमिट करने के पश्चात प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट Self-Enumeration (SE) ID प्राप्त होगी, जो एच से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की संख्या (कुल 12 कैरेक्टर) होती है। इस आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि प्रगणक के आगमन पर इसी के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि कोई नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो प्रगणक उनके घर पहुंचकर जानकारी संकलित करेंगे।
स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को पोर्टल पर राज्य चयन, मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन, भाषा चयन तथा परिवार एवं मकान संबंधी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसके पश्चात उन्हें एसईआईडी प्राप्त होगी। फॉर्म को ड्राफ्ट में सेव करने तथा अंतिम तिथि से पहले संशोधन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिकों द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सटीक एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
डिजिटल स्व-गणना में बढ़ती भागीदारी, 30 अप्रैल तक घर बैठे जानकारी दर्ज करने का सुनहरा अवसर

Không chỉ sở hữu chứng nhận hợp pháp bởi CURACAO Gaming, 888slot vip còn được đánh giá cao khi toàn bộ trang web đều vận hành đảm bảo theo tiêu chuẩn mã hóa SSL 12 Bit. Chúng tôi nói không tuyệt đối với những hành vi xâm nhập từ bên thứ ba không rõ nguồn gốc. TONY05-03