• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    छात्र छात्राओ को दी गई साइबर अपराध से बचने की जानकारी

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 26, 2025
    Spread the love

    ● रायगढ़ में एक ही दिन रिकॉर्ड 1055 छात्र–छात्राओं और नागरिक हुए लाभान्वित

    रायगढ़, 25 अगस्त- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम तथा उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिले में *साइबर जागरूकता अभियान 2025* के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज का दिन बेहद खास रहा, जब एक ही दिन में पांच अलग-अलग स्थानों पर कुल 1055 स्कूली बच्चों और वार्डवासियों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया। आज सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित संत टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल बोइरदादर में 245 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, एटीएम व यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव, ओटीपी साझा न करने जैसे व्यवहारिक सुझाव दिए गए। इसी तरह थाना पुसौर अंतर्गत आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल पुसौर में 240, पुलिस चौकी जोबी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बर्रा में 150 और थाना छाल अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल कुडेकेला में 230 छात्रों को साइबर अपराधों के अलावा यातायात नियमों का पालन, महिला अपराधों की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट की जानकारी और नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया। शाम को थाना कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक भवन केवड़ाबाड़ी में वार्डवासियों को जागरूक किया गया, जिसमें वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू की मौजूदगी में लगभग 190 महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा स्वयं थाना छाल क्षेत्र के कार्यक्रम में पहुंचे और छात्रों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी। इस दौरान थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी थाना प्रभारियों और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने बच्चों और नागरिकों को जागरूक किया।

    थाना कोतवाली क्षेत्र के कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल अपने स्टाफ एएसआई कोसो सिंह जगत और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक नवीन शुक्ला तथा महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज के साथ उपस्थित रहे। पुसौर कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव, साइबर सेल व थाना स्टाफ और संत टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल बोइरदादर में चक्रधरनगर टीआई अमित शुक्ला, एएसआई नंद कुमार सारथी थाना स्टाफ और साइबर सेल स्टाफ के साथ तथा चौकी जोबी में प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर अपने चौकी स्टाफ के साथ शामिल हुए।
    बढ़ते साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। जिला पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों को सचेत किया जाएगा, ताकि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक या साइबर जालसाजी से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।