• Fri. Feb 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

छत्तीसगढ़ में नवाचार को बढ़ावा देते हुए निवेश और रोजगार के अवसरों के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Bychattisgarhmint.com

Feb 6, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में नवाचार को बढ़ावा देते हुए निवेश और रोजगार के अवसरों के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत नए स्टार्टअप्स में निवेश के लिए ₹100 करोड़ के कैपिटल फंड तथा बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए ₹50 करोड़ के क्रेडिट रिस्क फंड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही नीति में सीड फंड सहायता और बैंक ऋण पर ब्याज में राहत जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

इन प्रावधानों से युवाओं को अपने नवाचार को व्यवसाय में बदलने में सहायता मिलेगी, स्टार्टअप इकोसिस्टम मजबूत होगा और छत्तीसगढ़ में निवेश व रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *