• Wed. Apr 15th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डबरी निर्माण से करुणानिधि बना आत्मनिर्भर

Bychattisgarhmint.com

Mar 25, 2026

मनरेगा से किसान को मिला स्थायी जल स्रोत, बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, आय में होगा सुधार

रायगढ़, 25 मार्च 2026/ जिले के जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेकेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किए गए डबरी निर्माण ने एक किसान की जिंदगी बदल दी है। हितग्राही करुणानिधि किसान के लिए लगभग 1.96 लाख रुपये की लागत से बनाई गई डबरी आज आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुकी है।
पहले किसान पूरी तरह वर्षा आधारित खेती पर निर्भर था, जिससे उत्पादन सीमित और आय कम रहती थी। लेकिन डबरी निर्माण के बाद अब खेत में वर्षा जल का संचयन संभव हो गया है, जिससे समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है और फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ आय बढ़ने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। डबरी निर्माण कार्य से न केवल किसान को स्थायी जल स्रोत मिला, बल्कि लगभग 650 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित हुआ। इससे स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों को अपने ही गांव में काम मिला और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला। ग्राम पंचायत, तकनीकी अमले और हितग्राही के समन्वय से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निरंतर निगरानी और तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। आज यह डबरी न केवल करुणानिधि किसान के लिए लाभकारी साबित हो रही है, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। मनरेगा के तहत हितग्राही मूलक कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

3 thoughts on “डबरी निर्माण से करुणानिधि बना आत्मनिर्भर”
  1. Yo, heard about lopebetapk from a mate. Said it’s the real deal. Gonna check it out and see if it lives up to the hype! Fingers crossed! You can also check it out here: lopebetapk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *