• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 6, 2025
    Spread the love

    6 अगस्त 2025, रायगढ़- कोतरारोड़ पुलिस ने एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक प्रभात सिदार (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
    मामले की जानकारी अनुसार, 4 अगस्त को स्थानीय युवती ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका जान-पहचान का युवक प्रभात सिदार पिछले दो वर्षों से एकतरफा प्रेम करता था। युवती ने बताया कि 3 अगस्त को प्रभात जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पकड़कर खींचते हुए बाहर ले जाने लगा। जब परिवार वालों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह परिवार को जान से मार देगा। भयभीत होकर पीड़िता उसके साथ मोटरसाइकिल में बैठ गई।
    आरोपी प्रभात सिदार पीड़िता को एक होटल ले गया, जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 4 अगस्त को उसे जांजगीर होते हुए बिलासपुर ले जाने की कोशिश कर रहा था कि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 322/25 धारा 333, 351(2), 115(2), 138, 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
    मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त और स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रभात सिदार (20 वर्ष) को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AP 1529) को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
    इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, चूड़ामणि गुप्ता, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।