• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कोतरा रोड पुलिस का वारंट तमिली विशेष अभियान

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 22, 2025
    Spread the love

    एक स्थायी वारंटी समेत 10 वारंटी गिरफ्तार

    ●रायगढ़, 22 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर आज कोतरारोड़ पुलिस ने वारंट तामिली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आज तड़के भोर से ही पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ग्राम जामपाली से स्थायी वारंटी मालिकराम उर्फ शोभाराम डनसेना निवासी बड़े डूमरपाली, खरसिया को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मारपीट, आबकारी और चोरी के मामलों में फरार 09 वारंटियों को भी पकड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वारंट तामिली के लिए पुलिस टीम ने ग्राम जामपाली, किरोड़ीमलनगर, सीतापुर, नयापारा ढिमरापुर चौक, धनागर, पचेड़ा, बघनपुर और खैरपुर में दबिश दी थी। इस अभियान में प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक, चुड़ामणी गुप्ता और शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी मुस्तैदी से कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

    8 thoughts on “कोतरा रोड पुलिस का वारंट तमिली विशेष अभियान”

    Comments are closed.