• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 10, 2024
    Spread the love

    ● चोरी की 14 बाइक के साथ 3आरोपी गिरफ्तार, जप्त बाइक की कीमत करीब 7,50,000 लाख रूपये

       रायगढ़ । 7 जनवरी 2024 को ग्राम सरिया थाना कापू निवासी हरिप्रसाद चौहान (उम्र 35 साल)_ द्वारा उसकी बाइक एचएफ डीलक्स सीजी 13 डब्ल्यू 2486 को गोपी टॉकीज के सामने इतवारी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर ओडिसा रोड गढउमरीया अपने बहन के घर आया था, जहां से शाम करीब 05 बजे अपनी मोटर सायकल से सब्जी लेने इतवारी बाजार रायगढ आया था, जहां से बाइक चोरी हो गई । कोतवाली पुलिस अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम की पतासाजी की जा रही थी ।
    
         इसी दरमियान रिपोर्टकर्ता हरि प्रसाद चौहान द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को सूचना दिया कि उसकी बाइक को उसके पहचान वाला ग्राम जमरगा थाना कापू का हलित राम राठिया को चलाते देखा और उसे बाइक चोरी कर चला रहे हो बोला तो उसने बाइक को लैलूंगा के ग्राम राजगांव के मोती प्रधान से सेकंण्ड हैण्ड खरीदना बताया । हलित को चोरी की बाइक खरीदे हो पुलिस में रिपोर्ट करूंगा कहने पर वापस मोती प्रधान के पास बाइक को छोड़ आया है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के हमराह टीम तैयार कर ग्राम राजगांव लैलूंगा रवाना किया गया । पुलिस टीम सेकण्ड हैंड बाइक बेचने वाला मोती प्रधान का पतासाजी किया गया जिसके उसके भाई डमरू प्रधान के साथ रायगढ़ के चंद्रनगर में किराया मकान लेकर रहने की जानकारी मिली । कोतवाली टी.आई. शनिप रात्रे द्वारा मुखबीरों से मोती प्रधान और उसके भाई डमरू प्रधान के संबंध में जानकारी लेने पर दोनों के बाइक चोरी में सक्रिय होने की जानकारी मिली ।  तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम रायगढ़ के चन्द्रनगर में दबिश दिया गया जहां डमरू प्रधान और उसका दोस्त आदित्य बरेठ मिले, मोती प्रधान फरार था । दोनों को  हिरासत में लेकर बाइक चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर डमरू प्रधान ने बताया कि आदित्य बरेठ के साथ हाई स्कूल तक साथ पढ़ा है । किराया मकान में अपने दोस्त आदित्य के साथ रहता है, कांटा घर में काम कर रहा है, उसका भाई मोतीलाल प्रधान गांव और रायगढ़ आता जाता है । भाई मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू तथा अपने दोस्त आदित्य बरेठ निवासी लिंजिर, थाना पुसौर के साथ मिलकर पिछले तीन-चार माह से बाइक चोरी कर रहे हैं । पिछले तीन-चार माह में रायगढ़ के इतवारी बाजार, संजय कंपलेक्स ओवर ब्रिज के पास, जूटमिल क्षेत्र के कोड़ातराई रोड़, पुसौर और पूंजीपथरा के गेरवानी से कुल 14 बाइक चोरी कर अपने गांव राजगांव, लैलूंगा में छिपा कर रखे हैं उनमें से एक बाइक को जमरगा के हलित राम राठिया को बेचे थे । हलित राम राठिया को चोरी की बाइक का पता चला तो डर से बाइक को वापस कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशांदेही पर ग्राम राजगांव से 14 नग दुपहिया मोटरसाइकिल को बरामद किया गया जो - एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) हैं । जप्त दुपहिया सभी चलने के कंडीशन में है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 7,50,000 रुपए अनुमानित है । आरोपियों से पंजीबद्ध अपराध के अलावा जप्त अन्य बाइक पर पृथक से धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । बाइक गिरोह के भंडाफोड़ में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक 

    इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक श्री राम साहू, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, कोमल तिवारी, कमलेश यादव और प्रदीप चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

    गिरफ्तार आरोपी –
    (1) डमरू प्रधान पिता पंचम प्रधान उम्र 19 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ वर्तमान पता चंद्र नगर पैराडाइज के पास थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
    (2) मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू पिता पंचम प्रधान उम्र 23 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
    (3) आदित्य बरेठ पिता नीलांबर बरेठ उम्र 19 साल ग्राम लिंजिर थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल पता चंद्रनगर पैराडाइस के पास थाना चक्रधरनगर

    जप्त मशरूका –
    14 नग मोटर साइकिल – एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) कीमत – करीब 7,50,000 रुपए

    36 thoughts on “शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता”

    Comments are closed.