सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अप्रैल 2026/ युवाओं के उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाईट व्यापम सीजी डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन में https://vyapamcg.cgstate.gov.in/में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निश्चित है। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में बनाया गया है।
