सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जून 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ द्वारा पोर्टल https://aww.e-bharti.in/मेंग्राम पंचायत बैगीनडीह के आश्रित ग्राम भिमखोलिया में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता 8वी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन दोनों भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या सरपंच और सचिव दोनों का सयुंक्त हस्ताक्षरयुक्त या पटवारी का हस्ताक्षर का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
