• Mon. May 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से अवैध शराब जब्त

Bychattisgarhmint.com

May 24, 2026

रायकेरा में अलगअलग रेड कार्रवाई कर कच्ची महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर से अधिक शराब एवं बिक्री रकम की जब्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस का लगातार प्रहार जारी

24 मई, रायगढ़। एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत 23 मई 2026 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर आरोपियों को अवैध कच्ची महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। पहली कार्रवाई में *आरोपी रवि साहू पिता ठाकूर राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 25 पाव BAGPIPE अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 4750 रुपये तथा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3000 रुपये जब्त की गई। इसके अलावा शराब बिक्री की रकम 450 रुपये भी बरामद की गई। कुल 19.500 लीटर शराब एवं नकदी सहित लगभग 7750 रुपये का माल जप्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में *आरोपी मुरलीधर राठिया पिता चमार सिंह राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 12 पाव GYPSY अंग्रेजी शराब कीमत 1440 रुपये तथा 9.500 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1900 रुपये बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 270 रुपये भी जप्त की गई। कुल 11.660 लीटर शराब एवं नकदी सहित लगभग 3340 रुपये का माल पुलिस ने बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्योराम पटेल एवं महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— *“अवैध शराब कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *