• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    निर्वाचन की ट्रेनिंग पूरी गंभीरता से करें मास्टर ट्रेनर-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 5, 2023
    Spread the love

    ट्रेनिंग पार्टिसिपेटरी होनी चाहिए, निर्वाचन प्रक्रिया में शंका होने पर तत्काल करें दूर

    ईवीएम के संबंध में दे बेहतर ट्रेनिंग, टीम भावना से निर्वाचन का कार्य होगा सफल

    रायगढ़, 5 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित मास्टर ट्रेनरों की मतदान प्रक्रिया प्रशिक्षण में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी अधिकारियों को कहा कि हमें टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाना हैं, जिसमें सभी का सहयोग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में मौजूद कई अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों का लंबा अनुभव होगा, लेकिन इस बार निर्वाचन में कई परिवर्तन हुए हैं। ट्रेनिंग का मतलब अपने नॉलेज को अपडेट व रिफ्रेश करना हैं। सभी अधिकारी निर्वाचन की ट्रेनिंग को गंभीरता से लेते हुए, बेहतर तरीके से ट्रेनिंग प्राप्त कर पीठासीन अधिकारी, मतदान दल, अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 को ट्रेनिंग दे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि ट्रेनिंग में निर्वाचन के अनुभव वाले लोगों के साथ नए अधिकारी भी जुड़े हैं। इसलिए ट्रेनिंग पार्टिसिपेटरी होनी चाहिए, जिसे निर्वाचन से संबंधित प्रश्न, शंका हो उसे तत्काल प्रशिक्षण में समाधान कर ले। जिससे आप निर्वाचन कार्य में अनावश्यक परेशानी से बचेंगे। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी निर्देशिका का अच्छे से अवलोकन करें, जिससे आपकी शंकाएं दूर होगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम से संबंधित परेशानी देखी जाती हैं, लिहाजा ट्रेनिंग में जानकारी के साथ प्रैक्टिकल के लिए पर्याप्त मात्रा में ईवीएम रख कर सभी को ईवीएम, वीवीपीएटी जोडऩे के संबंध में अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल को दिए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण के पश्चात बेसिक प्रश्नावली के माध्यम से परीक्षा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में अनुशासन महत्वपूर्ण है, अनुशासनहीनता करने पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी को निर्वाचन प्रक्रिया को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पश्चात आचार संहिता लग जाएगी, लिहाजा सभी अधिकारियों को पूरा निर्वाचन कार्यों में फोकस करने के निर्देश दिए।

    46 thoughts on “निर्वाचन की ट्रेनिंग पूरी गंभीरता से करें मास्टर ट्रेनर-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा”
    1. I personally find that i’ve been using it for recently for using the bridge, and the reliable uptime stands out.

    Comments are closed.