• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 11, 2026
    Spread the love

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में वार्डों में तेजी से हो रहे विकास कार्य

    रायगढ़। वार्ड क्रमांक 27 के मुख्य मार्ग से अंबेडकर आवास, प्राची विहार तक लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान ने नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, क्षेत्रीय पार्षद आशीष ताम्रकार एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत किया।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दे रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।क्षेत्रीय पार्षद आशीष ताम्रकार ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की स्मिता , पूर्व अध्यक्ष सूर्यकुमार पंडा, गणमान्य नागरिक ओंकार प्रसाद पटेल, प्रो. मनोहर पटेल, संचालक किनकर प्रसाद चौधरी, कन्हैयालाल जलछतरी, बी.पी. ढिल्ले, श्रीमती अनीता नायक, सरपंच महेश पटेल सहित संचालक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।