• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित हुई मासिक समीक्षा बैठक

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 7, 2025
    Spread the love

    हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का करें विशेष फॉलोअप

    शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित हुई मासिक समीक्षा बैठक

    रायगढ़, 7 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित आरोग्यम् सभा कक्ष में समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह एवं स्ट्रोक नियंत्रण कार्यक्रम, मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, सिकलसेल, राष्ट्रीय कुष्ठ एवं क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
    सीएमएचओ डॉ. जगत ने सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं लक्ष्य के अनुसार 100 प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यू-विन पोर्टल में शत-प्रतिशत टीकाकरण एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के अंतर्गत हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को विशेष निगरानी, खानपान, दवा एवं फॉलोअप काउंसलिंग प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई एवं इसके प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, संजीवनी एक्सप्रेस के ईएमटी, 102 वाहन प्रबंधक एवं जिला मितानिन समन्वयक उपस्थित रहे।