• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अब एसआईआर में 22 जनवरी तक मंगाया गया दावा- आपत्ति राजनीतिक दलों और मीडिया को दी गई जानकारी

Bychattisgarhmint.com

Dec 23, 2025


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया मतदाता सूची प्रारूप की प्रतियां

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 दिसम्बर 2025/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल सहित राजनीतिक दल और मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।   

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया को जिले में संपादित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई। मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गयी। साथ ही बताया गया कि सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in एवं जिले की वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में प्रदर्शित की गई है। दावा एवं आपत्ति अवधि 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

One thought on “अब एसआईआर में 22 जनवरी तक मंगाया गया दावा- आपत्ति राजनीतिक दलों और मीडिया को दी गई जानकारी”

Comments are closed.