• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर खरसिया पुलिस और सायबर सेल ने हाइवे के ढाबों पर चलाया सघन जांच अभियान ,अवैध कारोबार में लगे आरोपियों में मचा हड़कंप

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 21, 2023
    Spread the love

    ढाबों से जप्त 3 बीयर, 101 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 500 लीटर डीजल, ढाबा संचालकों को टीई खरसिया की चेतावनी ढाबे में शराब परोसने पर जाएंगे जेल

    रायगढ़ ,  आगामी चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विक्रय करने वालों पर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है  । बीते दिनों चक्रधरनगर क्षेत्र में ढाबा संचालक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था जिसे लेकर आज दिनांक 21/10/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा भूदेवपुर से रायगढ़ सीमा तक हाईवे पर संचालित ढाबों में जांच अभियान चलाया गया ।

    इन ढाबों पर मिले अवैध शराब –

                छापामार कार्यवाही में आरोपी योगेश केशरवानी के कब्जे से 3 बीयर और 6 पाव शराब, सुमित ढाबा से 18 पाव शराब, नरेश ढाबा से 18 पाव शराब, सुरेंद्र ढाबा से 15 पाव शराब की जप्ती की गई है । कल ग्राम चपले क लव साहू के दुकान पर दबिश में खरसिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 59 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा 3 ड्रम में भरी हुई *500 लीटर डीजल* की जब्ती की गई है । आरोपियों पर थाना खरसिया में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जप्त डीजल को धारा 102 CrPC के तहत जप्त किया गया है । अवैध शराब के संबंध में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है । साथ ही टीआई खरसिया ने ढाबा संचालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में ढाबे पर अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाए जाने पर और भी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
    
              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा व साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर चलाए गए विशेष अभियान में खरसिया थाना प्रभारी राकेश मिश्रा एवं थाना खरसिया व साइबर सेल स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
    
    33 thoughts on “एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर खरसिया पुलिस और सायबर सेल ने हाइवे के ढाबों पर चलाया सघन जांच अभियान ,अवैध कारोबार में लगे आरोपियों में मचा हड़कंप”
    1. звоните круглосуточно по телефону горячей линии клиники: наши специалисты готовы оказать необходимую помощь в решении проблемы алкогольной зависимости.
      Ознакомиться с деталями – [url=https://vyvod-is-zapoya-sochi22.ru/]анонимный вывод из запоя[/url]

    Comments are closed.