• Wed. Feb 18th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र में किया गया धान खरीदी का शुभारंभ

Bychattisgarhmint.com

Nov 15, 2025
Spread the love


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2025,/ विपणन वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति कनकबीरा, कपरतुंगा, नौरंगपुर, कोसीर छोटे, दानसरा, मल्दा ब, अमझर के धान खरीदी केन्द्र में प्राधिकृत अधिकारीयों द्वारा किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का पूजन अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक शमशेर सिंह और गणमान्य नागरिक रामकुमार थूरिया उपस्थित थे। इसी प्रकार खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे की उपस्थिति में बिलाईगढ़ ब्लॉक के उपार्जन केंद्र धनसीर में धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। अधिकारियों ने इस दौरान किसानों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *