• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    विकासखंड रायगढ़ में पालक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 6, 2023
    Spread the love

    रायगढ़, 6 अक्टूबर 2023/ समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला तथा जिला मिशन समन्वयक श्री नरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. जाटवर के निर्देशन में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय नटवर स्कूल के प्रशिक्षण कक्ष में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों का एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण दो चरणों में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित हुयी। विकासखंड स्तरीय इस प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से लगभग 200 पालकों की भागीदारी रही। इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज अग्रवाल के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अग्रवाल के द्वारा समाज में इन बच्चों के प्रति लोगों के व्यवहार तथा स्कूलों में बच्चों को अध्ययन के लिए नियमित रूप से क्यों भेजना चाहिए आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक बतलाया गया। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती सुमित्रा चंद्र तथा श्री दीपक रात्रे स्पेशल एजुकेटर के द्वारा विभिन्न विषयों पर समावेशी शिक्षा के तहत पूरे दिन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समाप्ति के समय प्रश्नकाल का आयोजन किया गया।

    41 thoughts on “विकासखंड रायगढ़ में पालक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित”

    Comments are closed.