• Sun. Jun 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

30 अगस्त को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प

Bychattisgarhmint.com

Aug 28, 2024

रायगढ़, 28 अगस्त 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 30 अगस्त 2024 को प्रात: 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में रिक्त 41 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। 
जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मे.गोयल हुन्डाई जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में सेल्स कंसल्टेंट के 5 पद, टीम लीडर सेल्स के 2 पद, फ्लोर इंचार्ज के 1 पद, सर्विस एडवाईजर के 2 पद एवं वाशिंग इंचार्ज के 1 पद रिक्त है। इसी तरह मे.एच.एस.एम.ग्लोबल पब्लिक एच.आर.सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ में एडमिशन मैनेजर के 3 पद एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के 2 पद तथा मे.मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, रायपुर में रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए कुल 25 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

79 thoughts on “30 अगस्त को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प”
  1. Bài viết rất hữu ích. Tiện thể anh em đang bàn luận, tớ muốn chia sẻ một nhà cái cực kỳ uy tín là
    thương hiệu OK9.

    Nhắc đến OK9 là nhắc đến tốc độ nạp rút siêu tốc.
    Để vào chuẩn nhất chính là trang ok9.horse nha.

    Trang ok9.horse này sở hữu hệ thống nạp
    rút siêu tốc 1-1. Ai đang tìm bến đỗ mới cứ vào
    thẳng ok9.horse mà chiến. Cùng nhau rực rỡ nhé.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *