• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

30 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 288 पदों पर होगी भर्ती

Bychattisgarhmint.com

Dec 24, 2025


रायगढ़, 24 दिसम्बर 2025/ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 30 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर कैम्प में भाग ले सकते हैं। 
          जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कुल 288 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मे.श्रमीन टेलेन्ट प्रा. लिमिटेड नोएडा में फील्ड टेक्नीशियन में रिक्त 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका कार्य क्षेत्र रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, लेन्ध्रा, गुडेली, सारंगढ़, सरिया, खरसिया एवं धरमजयगढ़ है। इसी तरह मे.एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई दुर्ग में एचडीएफसी एवं एक्सीस बैंक में एस्ट मैनेजर में 20 पद तथा होटल श्री साई श्रद्धा रेलवे स्टेशन रायगढ़ में हाऊस कीपिंग में 10 पद, सिक्यूरिटी गार्ड 2 पद एवं वेटर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

One thought on “30 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 288 पदों पर होगी भर्ती”
  1. Alright folks, ae888fan25 is the place to be if you’re an AE888 enthusiast! Heard they’ve got some sweet deals and updates. Totally worth a look! Find out more at ae888fan25.

Comments are closed.