• Tue. Jun 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

4 जून को होगी प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा, रायगढ़ जिले में 32 केंद्रों पर 8492 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Bychattisgarhmint.com

Jun 2, 2026

सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार, मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य

रायगढ़, 2 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 4 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए रायगढ़ जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8492 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पहुंचना आवश्यक होगा, जिससे फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के वस्त्र पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा।
परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण नहीं पहनने तथा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फोटो कॉपी अथवा डिजिटल माध्यम में सुरक्षित पहचान पत्र मान्य नहीं होंगे। यदि प्रवेश पत्र में फोटो मुद्रित नहीं है तो अभ्यर्थी दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर आएं। उत्तर पत्रक में उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले अथवा नीले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग किया जा सकेगा।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र में अंकित समस्त निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नियमों के उल्लंघन अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग की स्थिति में कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

4 thoughts on “4 जून को होगी प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा, रायगढ़ जिले में 32 केंद्रों पर 8492 परीक्षार्थी होंगे शामिल”
  1. Howdy very nice site!! Man .. Beautiful .. Superb ..
    I will bookmark your web site and take the feeds additionally?
    I am satisfied to search out numerous helpful information here in the
    submit, we’d like develop extra strategies in this regard, thanks for sharing.
    . . . . .

  2. Hola! I’vebeen reading yoir wdblog for a whnile noow and finaly got the bravery tto goo ahgead annd gjve yoou
    a shoyt ouut ffrom Daklas Tx! Justt wnted to mentionn
    keep uup thhe excellent job!

    Also visjt myy blog poost – desixxx.biz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *