• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मातृ मृत्यु दर कम करने जिले में चलाया गया विशेष अभियान

    Bychattisgarhmint.com

    May 25, 2025
    Spread the love

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का किया गया संपूर्ण जांच
    मातृ मृत्यु अनुपात को कम करने प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को होगा आयोजन
    रायगढ़, 24 मई 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के कार्य संचालन में जिले के समस्त विकास खण्डों में मातृ मृत्यु दर कम करने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का विशेष आयोजन किया गया।
               प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच किया गया। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लाड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम एवं  स्वच्छता संबंध में महिला चिकित्सक द्वारा विशेष रूप से उपचार एवं काउंसलिंग की गई। जिसके पश्चात् उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेन्टरों में नि:शुल्क जांच कराया गया।
               प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  का  मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवक्तापूर्वक सम्पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित करना है। उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित एवं सुनियोजित प्रबंधन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा रहा है, जिसके लिए प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस जिलों के समस्त जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाएगा।      
             प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का राज्य स्तरीय सलाहकार श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले खरसिया का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा  द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर, डॉ. केनन डेनियल नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा, डॉ.सुमित कुमार मण्डल नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर धरमजयगढ़, डॉ.राजेश मिश्रा आरएमसीएचए (सलाहकार) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा एवं डॉ. सोनाली मेश्राम शहरी कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा रायगढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निरीक्षण किया गया।

    43 thoughts on “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मातृ मृत्यु दर कम करने जिले में चलाया गया विशेष अभियान”

    Comments are closed.