• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 13, 2024
    Spread the love


    आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सौंपी प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी
    बालोद के गुरूर में आवासीय योजना अटल विहार योजना का हुआ शुभारंभ
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के मॉनिटरिंग पोर्टल (डैश बोर्ड) का शुभारंभ हुआ

    रायगढ़, 13 मार्च 2024/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के पश्चात् 14 दिसंबर को प्रथम केबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। 
             मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य और नवा रायपुर को जिले के रूप में जाना जाएगा। नवा रायपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हाल ही में नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए दो कंपनियों से एमओयू भी किया गया है। 
              मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम फेस सी/4 में 816 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 43.53 करोड़ है, जिसमें से 766 को आबंटित किया गया है एवं 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। द्वितीय फेस ए/5 में 560 ईडब्ल्यूएस का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ है। जिसमें से 270 भवनों का आबंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है। 
             मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा अटल सुशासन मिशन अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाईन समीक्षा के आशय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड में विक्रय योग्य संपत्ति, विक्रित संपत्ति, परियोजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासन में पारदर्शिता आएगी। 
            अटल विहार योजनांतर्गत गुरूर, जिला-बालोद में 13.86 एकड़ भूमि पर 30.37 करोड़ की लागत से 13 नग जुनियर एमआईजी, 37 नग एलआईजी-1, 112 नग एलआईजी एवं 69 नग ईडब्ल्यूएस कुल 231 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु योजना तैयार कर लिया गया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में योजना के ब्रोशर का विमोचन तथा बुकिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। मंत्री श्री चौधरी ने दामिनी साहू, याशोदा साहू, संगीता, मुधबाला साहू, राजू नंदर, हीना पाल, भुनेश्वरी पाल, मंजू चक्रधारी, दुर्गेश्वरी साहू सहित अन्य 51 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। सभी हितग्राहियों ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा सपना पूरा करने में सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा रायपुर क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।