• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ प्रकरण में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई में गया जेल

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 19, 2025
    Spread the love

    19 अगस्त 2025, रायगढ़- जूटमिल थाना क्षेत्र के संत विनोबा नगर स्थित आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अब प्रॉपर्टी डीलर आदिल कुछावा को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 17 अगस्त को दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन जेसीबी चालक फिदा हुसैन के साथ भवन को तोड़ने पहुंचे थे और जब मोहल्लेवासियों ने विरोध किया तो उन्होंने तहसील आदेश का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने तत्काल तीनों को पकड़कर कार्रवाई की थी। मामले में मोहल्लेवासी बेलार सिंह सवरा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक क्रमांक 281/2025 धारा 319(2),324(3)(5),351(4),3(5) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । विवेचना दौरान पता चला कि तोड़फोड़ के समय दीपक महोबिया ने मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति से कॉल कर स्पीकर ऑन कर स्थानीय लोगों को डराने की कोशिश की थी और कहा था कि उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की पतासाजी की तो वह धमतरी निवासी आदिल कुछावा का निकला, जिसके खिलाफ धमतरी (3) और बालोद (1) में मारपीट तथा रायपुर में दुर्घटना का एक अपराध दर्ज होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर विशेष टीम ने धमतरी में दबिश देकर आदिल कुछावा उर्फ रिजवी उर्फ खान पिता मोहम्मद असलम उम्र 36 वर्ष निवासी सिहावा चौक धमतरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए कॉल करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से प्रयुक्त एपल कंपनी का आईफोन 16 प्रो मैक्स जब्त किया और उसे रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और विकास प्रधान (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।