18 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का एक ही मंच पर हुआ समाधान
सैकड़ों हितग्राही विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित
विभागों के स्टॉल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी
अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम से सामाजिक सरोकारों को मिला बढ़ावा
जनप्रतिनिधियों ने किया योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान
कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
रायगढ़, 6 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप “संवाद से समाधान” थीम पर सुशासन तिहार के तहत जिले के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए और विभिन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में सभी ग्राम पंचायतों के आवेदन प्राप्त करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आवेदनों का पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित कर रहे थे। खाद्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, विद्युत, मछली पालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर में मौजूद रहे और आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस अभियान के तहत गुरुवार 7 मई को पुसौर विकासखण्ड के ग्राम औरदा के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएम आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं मत्स्य जाल, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही फलदार पौधे, श्रम कार्ड आदि का वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी सीधे ग्रामीणों के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर का कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एसडीएम श्री भरत कौशिक सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में पेयजल, छाया, भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

References:
Immokalee casino https://werkstraat.com
References:
Manoir de lebioles http://images.google.co.cr/url?q=https://www.cs.rochester.edu/trac/quagents/search?q=http://clients1.google.co.za/url?q=https://instantcasinodeutschland.de
References:
Caesars palace las vegas http://www.prosvetlenie.org
References:
Imperial casino https://investsolutions.org.uk/employer/beste-online-casinos-2026-in-deutschland-topliste/
References:
Starlight casino https://1gocasinotest.onlinespielhallende.workers.dev/
References:
Blackjack basic strategy chart https://www.emploitelesurveillance.fr/employer/instant-casino-login-2026-zugang-anleitung-und-hilfe-bei-problemen/
References:
Jackpot capital http://www.google.co.jp/