• Fri. Oct 2nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

पुसौर पुलिस ने खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को दबोचा

Bychattisgarhmint.com

Jul 7, 2026

दोनों आरोपियों से चोरी का तांबा तार और बाइक जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

7 जुलाई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोर के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया *करीब 2 किलो तांबे का तार* तथा वारदात में प्रयुक्त *प्लेटिना मोटरसाइकिल* जब्त की गई है। दरअसल थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कराई। इसी दौरान दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रार्थी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35 वर्ष), निवासी रेंगालपाली ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल का 100 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने *विक्रांत सिदार (22 वर्ष) एवं दिगम्बर मांझी (26 वर्ष)*, दोनों निवासी रेंगालपाली, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी विक्रांत सिदार के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलोग्राम तांबे का तार तथा आरोपी दिगम्बर मांझी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AV-0523* बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अपराध करना पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) भी प्रकरण में जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4 thoughts on “पुसौर पुलिस ने खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को दबोचा”
  1. Thanjs foor anofher fantaxtic post. Thee plwce ele could anyvody gett tthat type
    off informtion in suuch aan ideall approacch oof writing? I have a preserntation nnext week, and I amm onn thee seaarch ffor suchh info.
    ofvd9wuapt4h5yet6697

Comments are closed.