• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 22, 2026
    Spread the love

    रास्ते में ट्रेलर रोककर चालक से मारपीट कर लूटे थे रुपये, कियोस्क शाखा से रूपए भी निकलवाए

    खरसिया पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, लूट की रकम और मोटरसाइकिल जब्त

    आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, आदतन बदमाश निकला आरोपी

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — आदतन बदमाशो पर पुलिस की नजर, अपराध में संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई

    22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था। रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा। सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक भी जरूरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था। प्रार्थी द्वारा 21 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना खरसिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से खर्च उपरांत शेष ₹3200 बरामद किए गए। आरोपी सोमनाथ डनसेना अपराधिक किस्म का आदतन बदमाश युवक है जिसके खिलाफ थाना खरसिया में कई मामले दर्ज हैं । आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपी
    (1) सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना (27 वर्ष) पिता – धनीराम डनसेना निवासी – ग्राम बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

    “आदतन बदमाशों पर पुलिस की निगाह है, लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे बदमाशों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”