• Fri. Oct 2nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

“अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bychattisgarhmint.com

Jul 21, 2026

लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

21 जुलाई, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को वह ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। इसी दौरान परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूरता रहा। कुछ समय बाद जब वह मेले से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गई, तब आरोपी पीछे से पहुंचा और जबरन उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह अपना बचाव किया, जिस पर आरोपी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई । रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में *आरोपी चुकू शिकारी (19 वर्ष), निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा* के विरुद्ध अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 76, 77 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर *आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) निवासी ग्राम सातकिरीया जिला देवगढ़ ओड़िसा* को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *"महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बालिका या महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ितों एवं उनके परिजनों से अपील है कि ऐसे मामलों में बिना भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें।"*

One thought on ““अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.