• Fri. Nov 13th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को चक्रधर समारोह का न्योता देने राजभवन पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 1, 2024
    Spread the love

    रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका को रायगढ़ में आयोजित 39 वें चक्रधर समारोह में निमंत्रित करने के लिए रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल आज राज भवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए चक्रधर समारोह के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।