• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    फरार वारंटी पर रायगढ़ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 18 स्थायी वारंटी समेत 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 7, 2024
    Spread the love
    07 अप्रैल रायगढ़, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों  की नियमित जांच पतासाजी थानों द्वारा की जा रही है । वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है तथा सभी गतिविधियों पर पुलिस टीमें नजर रखे हुए है । 
    
      इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रविवार 6 अप्रैल को फरार वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें संपूर्ण जिले में *18 फरार स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 66 वारंटों का निष्पादन* किया गया है ।
    
     अनुविभागवार देखा जाए तो रायगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली से 05 गिरफ्तार वारंट, चक्रधरनगर से 08,  जूटमिल से 05 गिरफ्तारी और 03 स्थायी, पुसौर से 03 गिरफ्तारी और 01 स्थायी, कोतरारोड़ से 03 गिरफ्तारी, 01 स्थायी वारंट *कुल 29 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली* की गई है ।
    
         खरसिया अनुविभाग में *15 वारंटी पकड़े गये* हैं, जिसमें थाना खरसिया में 06 गिरफ्तारी और 02 स्थायी, चौकी खरसिया ने 02 गिरफ्तारी और 03 स्थायी तथा छाल और भूपदेवपुर ने 1-1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की ।
    
          इसी प्रकार धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना कापू से 09 गिरफ्तारी वारंट, लैलूंगा से 03 स्थायी वारंट, धरमजयगढ़ से 02 गिरफ्तारी वारंट और चौकी रैरूमाखुर्द से 01 *कुल 15 वारंटों की तामिली* की गई है । वारंट तामिली में थाना तमनार ने 04 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की तथा पूंजीपथरा थाने द्वारा 1 गिरफ्तारी वारंट व 01 स्थायी वारंटी को पकड़ा गया है । फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा ।