• Tue. Jun 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा

Bychattisgarhmint.com

May 22, 2026

बदमाश ने मजदूर से मारपीट कर नकदी छीनी, मोबाइल छीनने के दौरान तोड़ा था मोबाइल का कांच

फरार आरोपी को मुखबिर सूचना पर रात में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूटपाट सहित कई पुराने आपराधिक मामले दर्ज

वर्ष 2015 में जिला बदर की कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरा बदमाश

निगरानी बदमाशों और अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “अपराध में दोबारा संलिप्त बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

रायगढ़, 22 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में पुलिसिंग को और अधिक सख्त करते हुए निगरानी बदमाशों एवं अपराधियों पर लगातार नजर रखकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि वापस गांव आकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहा है।

मामले में ग्राम कपाटबहरी थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर निवासी अरूण कुमार एक्का पिता शिवकुमार एक्का द्वारा नवंबर 2025 में शिकायत भेजी गई थी, शिकायत एसपी कार्यालय रायगढ़ से जांच हेतु थाना घरघोड़ा भेजा गया । शिकायत के अनुसार अरूण घरघोड़ा में रहकर मजदूरी का काम करता है। दिनांक 21.10.2025 की रात लगभग 8:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने पिकअप वाहन की ओर जा रहा था, तभी गुप्ता होटल के पास पीछे से आए मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान ने उसके साथ मारपीट की और नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके शर्ट की जेब से जबरन 500 रुपये छीन लिए तथा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान मोबाइल नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत जांच के दौरान प्रार्थी/आवेदक अरूण एक्का से संपर्क किया गया । प्रार्थी एवं गवाहों के बयान लिए गए। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। शिकायत जांच उपरांत दिनांक 21.05.2026 को आरोपी मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 309(4), 309(6), 308(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए गए थे। कल रात आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने लूटपाट की घटना स्वीकार कर ली, आरोपी से शेष लूट रकम जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान पिता समीम खान उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02, ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🚨 आरोपी मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान का अपराधिक इतिहास

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2008 में आरोपी चोरी के मामले में चालान किया गया था तथा वर्ष 2010 में वह लूटपाट के मामले में भी गिरफ्तार होकर चालान किया गया था। घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन उसमें सुधार नहीं आने पर वर्ष 2015 में उसे खुली निगरानी में लाकर उसका आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया गया तथा कलेक्टर रायगढ़ को जिला बदर के लिए प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसके आधार पर आरोपी को जिला बदर किया गया था।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्धव पटेल, हरीश पटेल, मनोज जोल्हे, महिला आरक्षक सुप्रिया सिदार एवं संपत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश- *“निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। बदमाशों के खिलाफ शिकायत या अपराध में दोबारा संलिप्त पाए जाने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”*

4 thoughts on “रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा”
  1. Nicee post. I waas checkiing constawntly this blog aand
    I aam impressed! Extremely useful information secially thee last pat 🙂 I caree for such inffo a
    lot. I waas sseking this certain information forr a long time.
    Thaqnk yoou aand best off luck.

  2. Today, whle I wwas aat work, mmy sister stolee mmy iPadd
    aand tested too seee if itt caan surviv a thirty foot drop,
    just sso sshe caan bbe a youhtube sensation. My iPaad
    iis noow broken aand shee hass 83 views. I know this iis
    entirely offf topic butt I hhad tto share iit wityh someone!

    My wweb blog; xnxx18.pro

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *