• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ एस एस पी सदानंद कुमार ने वर्चुअल बैठक में थाना और चौकी प्रभारियो की क्लास लगाई

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 16, 2023
    Spread the love

    वर्चुअल बैठक में एसएसपी सदानंद कुमार ने थाना, चौकी प्रभारियों के कसे पेंच, डीजे और सायलेंसर पर कार्यवाही को बताये नाकाफी

    रायगढ़ , कल दिनांक 15/10/2023 की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारी की वर्चुअल बैठक लिया गया । आचार संहिता के प्रभावशील होने के बाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन थानों के कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है । वर्चुअल मीटिंग में उन्होंने थाना प्रभारियों को बिना अनुमति बज रहे डीजे और मॉडिफाई सायलेंसर पर कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त कर कार्यवाही बढाने के निर्देश दिये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी व जवान चुनाव ड्यूटी की गंभीरता को समझे और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें । उन्होंने आने वाले दिनों में पुलिस को चुनाव ड्यूटी और प्रमुख पर्वों की ड्यूटी एक साथ करना बताकर सभी को मेंटली और फिजिकली तौर पर तैयार रहने कहा गया और पुलिसकर्मियों के शत प्रतिशत मतदान के लिये डाक मतपत्र निर्वाचन कार्यालय से जारी कराने अधिकारियों को निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को सभी लाइसेंसी हथियारों को थाने में शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए और समंस/वारंट और लघु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को और बढ़ाए जाने कहा गया । एसएसपी ने थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानी गुंडा और सज़ायाफ़्ता को थाना हजिर कर शांतिपूर्वक जीवन यापन करने की समझाइश देने कहा गया तथा व्हीआईपी मूवमेंट के दौरान व्हीआईपी की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया है । वर्चुअल बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने आचार संहिता दौरान चेक पोस्ट व विभिन्न स्थानों पर मादक पदार्थों एवं अन्य संदिग्ध पदार्थ की जप्ती कार्यवाही एवं चुनाव सेल को भेजी जाने वाली जानकारियों के संबंध में प्रभारियों के डाऊट क्लीयर किया गया । वर्चुअल बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना, चौकी प्रभारी वर्चुअली जुड़े ।

    31 thoughts on “रायगढ़ एस एस पी सदानंद कुमार ने वर्चुअल बैठक में थाना और चौकी प्रभारियो की क्लास लगाई”

    Comments are closed.