• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

राजेन्द्र सिदार का मनरेगा कार्य करते मौत, उनके परिवार के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया 25 हजार स्वीकृत

Bychattisgarhmint.com

Dec 13, 2025


दिवंगत श्रमिक राजेन्द्र सिदार की पत्नी ललिता सिदार को दिया गया 25 हजार का चेक

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 दिसंबर 2025/डॉ संजय कन्नौजे के दिशा निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपाली निवासी ललिता सिदार के पति राजेन्द्र सिदार का मनरेगा कार्य स्थल में मौत हो जाने पर उनके पत्नी ललिता सिदार को जनपद पंचायत बरमकेला में सीईओ अजय पटेल, सुधा कश्यप एवं मनरेगा पीओ के द्वारा आर्थिक सहायता राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया। इस दौरान सरपंच दामिनी नरेश साहू और रोजगार सहायक उपस्थित थे।

विगत 12 दिसंबर 2022 को राजेन्द्र सिदार, उम्र 45 वर्ष का मनरेगा कार्य स्थल पर ही काम करते समय अचानक बेहोश हो जाने पर,सीएचसी बरमकेला ईलाज हेतु लाया गया था जहाँ डॉक्टर के चेक करने पर मौत होना बताया गया, जिसमें पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने पर मृत्यु होना बताया गया। आर्थिक सहायता हेतु ललिता सिदार द्वारा कलेक्टर सारंगढ़ को पत्र प्रेषित किया गया था, जिससे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आर्थिक सहायता राशि 25 हजार स्वीकृत किया गया। पीड़ित परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार है

One thought on “राजेन्द्र सिदार का मनरेगा कार्य करते मौत, उनके परिवार के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया 25 हजार स्वीकृत”
  1. Yo, if you’re looking for a top-notch platform, bong88viva88 is the way to go. Excellent customer service and fast payouts. I had a question, and they sorted it out within minutes! bong88viva88

Comments are closed.