• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित

    Bychattisgarhmint.com

    May 22, 2025
    Spread the love

    निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं से विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार
    रायगढ़, 22 मई 2025/ रायगढ़ जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालीटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य/ संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 से उच्चतर)के पंजीयन, आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन/प्रस्ताव/ स्वीकृति वर्ष 2025-26 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। 
                सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीनीकरण आवेदन हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति तिथि 31 मई 2025 तक जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 7 जून 2025 तक एवं अशासकीय के लिए 10 जून 2025 तक निर्धारित है। इसी तरह 31 अगस्त 2025 तक जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 7 सितम्बर 2025 एवं अशासकीय के लिए 10 सितम्बर 2025 तथा विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 नवम्बर 2025 तक जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 15 दिसम्बर 2025 एवं अशासकीय के लिए 20 दिसम्बर 2025 निर्धारित है।
              नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति तिथि 31 अगस्त 2025 तक जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 7 सितम्बर 2025 एवं अशासकीय के लिए 10 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है। इसी तरह 30 सितम्बर 2025 जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 7 अक्टूबर 2025 एवं अशासकीय के लिए 10 अक्टूबर 2025 तथा विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 नवम्बर2025 तक जिसमें स्वीकृति एवं डिसबर्स हेतु शासकीय के लिए 15 दिसम्बर 2025 एवं अशासकीय के लिए 20 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। 
               विद्यार्थियों को उनके आधार सीडेट बैंक खाते में भुगतान 7 कार्य दिवस में प्राप्त होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सैंक्शन ऑडर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं से विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

    45 thoughts on “ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित”

    Comments are closed.