• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगरीय निकायों में किया गया स्वच्छता सेवा

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 13, 2023
    Spread the love

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 दिसंबर 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के आह्वान पर जिले के नगरीय निकायों में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगरपालिका सारंगढ़, नगर पंचायत सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव में बुधवार को सुबह साफ-सफाई किया गया।   सरिया के बस स्टैंड परिसर में, बरमकेला और बिलाईगढ़ के मुख्य मार्गों में स्वच्छता अभियान से जनमानस द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की तारीफ हुई। सारंगढ़ के तुर्की तालाब परिसर का साफ-सफाई नगरपालिका सारंगढ़ के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान में एसडीएम सारंगढ़ मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन. भगत, तहसीलदार सारंगढ़ नेत्रप्रभा सिदार, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, जिला प्रबंधक खाद्य सूर्यकांत शुक्ला, पत्रकारगण भरत अग्रवाल, गोविंद बरेठा, प्रशांत प्रधान, कलेक्टोरेट के अधिकारी एस.सी. सिंह, ईडीएम रोहित सिंह ठाकुर, कर्मचारी जे.आर. रात्रे, नगरपालिका के सीएमओ राजेश पांडेय, इंजीनियर उत्तम कंवर, राजू यादव, रोशन यादव एवं नगरपालिका के सफाई दल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    33 thoughts on “सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगरीय निकायों में किया गया स्वच्छता सेवा”

    Comments are closed.