रायगढ़ एफएसटी-जीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही
अपंजीकृत गोदाम से बरामद किया भारी मात्रा में साड़ी, कंबल व अन्य सामग्री, कार्यवाही जारी

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन व व्यय निगरानी के संबंध में गठित टीमों को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए है। इसी क्रम में निर्वाचन में निगरानी के लिए गठित प्लाईंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) ने आज सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट के नेतृत्व में स्टेट जीएसटी टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्यवाही करते हुए रायगढ़ के एक अपंजीकृत गोदाम से भारी मात्रा में कंबल, साड़ी तथा अन्य गारमेन्ट सामग्री बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जूटमिल इलाके में छातामुड़ा चौक से पहले कृष्णा साल्वेंट नामक संस्थान के एक अपंजीकृत गोदाम पर आज छापा मारा गया। जहां बड़ी मात्रा में साड़ी, कंबल तथा अन्य कपड़े व गारमेन्ट आयटम स्टोर करके रखे गये थे। इस संबंध में संस्थान के मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई, तो उनके द्वारा गोदाम में रखे गये सामान के संबंध में किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। इस संबंध में आगे टीम की विधिवत कार्यवाही जारी है।

Специалисты регулярно помогают при интоксикации, запоях, абстиненции и сложных состояниях зависимости.
Ознакомиться с деталями – вывод из запоя с выездом в геленджике