• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा संपन्न

    Bychattisgarhmint.com

    May 18, 2024
    Spread the love


    जिले के 4 केन्द्रों में आयोजित हुई परीक्षा, 1165 परीक्षार्थी हुए शामिल

    रायगढ़, 18 मई 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन आज प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 4 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा में कुल 1165 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
    डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय, आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित रायगढ़ जिले में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चोढ़ा वि.ख.खरसिया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी वि.खं.धरमजयगढ़ एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय धरमजयगढ़ में परीक्षा संपन्न हुई।

    51 thoughts on “एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा संपन्न”
    1. The learning crypto basics tools are robust security and trustworthy service. Definitely recommend to anyone in crypto.

    Comments are closed.