• Sun. May 17th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे

Bychattisgarhmint.com

May 16, 2026

परिवारजनों से की आत्मीय मुलाकात, घर में किया भोजन

रायगढ़, 16 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित किया कि सार्वजनिक जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने साथियों और संबंधों को निभाना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अपने पुराने सहयोगी श्री सनत नायक के निवास पहुंचे और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सहज संवाद करते हुए पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं तथा उनके घर पर भोजन भी किया। यह आत्मीय मुलाकात इस बात का उदाहरण है कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिल जाए, रिश्तों और साथ निभाने वाले लोगों का महत्व हमेशा बना रहता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। इस दौरान श्री सनत नायक ने एक सहयोगी के रूप में उनके साथ कार्य किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, श्री अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *