• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 19, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 19 फरवरी 2024/  कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़, समिति रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण युवाओं हेतु फल एवं सब्जी प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग पर कौशल प्रशिक्षण 12 से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया। इस प्रखिक्षण का उद्घाटन संस्था प्रमुख डॉ. बी. एस. राजपुत द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि फल एवं सब्जी प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने की आवश्यकता हैं क्योंकि यह कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। इस प्रशिक्षण में रायगढ़ जिले के विभिन्न विकास-खण्ड के 28 ग्रामीण युवक व युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ एन.सी.बंजारा उद्यानिकी वैज्ञानिक द्वारा चल-चित्र प्रदर्शन व प्रायोगिक विधि द्वारा फलों के तोड़ाई उपरांत फल व सब्जियों के रख-रखाव, प्रबंधन व विभिन्न पैकेजिंग सामग्री व मशीनरी की तकनीकी जानकारी दी गई। डॉ. मनीषा चौधरी ने चल-चित्र प्रदर्शन, प्रायोगिक विधि से फल एवं सब्जियों के प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे-टमाटर का अचार, हल्दी का अचार, अदरक की कैंडी, रखिया का पेठा, पपीता का टुटी-फु्रटी, मौसमी फलों की आईसक्रीम व नेक्टर व तीखूर प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग की तकनीकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों द्वारा फल एवं सब्जी प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग व मार्केटिंग के विभिन्न पहलूओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री नीलकमल पटेल (प्रक्षेत्र प्रबंधक) के द्वारा प्रक्षेत्र में स्थित मशरूम उत्पादन इकाई के साथ-साथ फसल उत्पादन, गौशाला इकाई, केंचुआ खाद इकाई आदि का भ्रमण कराकर जानकारी दी गई। श्री आशुतोष सिंह कार्यक्रम सहायक (कम्प्यूटर) ने क्राप डॉक्टर व ई-मार्केटिंग से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक श्री के. डी. मंहत ने की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद््देश्य युवाओं के लिये स्वरोजगार सृजन करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के सफलता में केन्द्र के वैज्ञानिकों सहित श्री सुरेश प्रधान, श्रीमती सुनयना कुरूवंशी, श्रीमती उषा बरेठ एवं अन्य स्टॉफ  का विशेष योगदान रहा।