Site icon chattisgarhmint.com

कौशल परीक्षा 25 अगस्त को 

Spread the love

रायगढ़, 18 अगस्त 2025/ विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक तथा लेखा सह एमआईएस सहायक के संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में दावा-आपत्ति के उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तथा कौशल परीक्षा की जानकारी जारी कर दी गई है।
             पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट https://raigarh.gov.in   पर देखी जा सकती है। उक्त पदों हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 को प्रात: 10 बजे से उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में किया जाएगा। निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version