• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 13, 2023
    Spread the love

    बैंक प्रबंधन को दिए गए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश, प्रबंधन की ओर से भी सामने आए कई महत्वपूर्ण सुझाव रायगढ़ , एसएसपी सदानंद कुमार ने शुक्रवार 13 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ एवं पुसौर तहसील अंतर्गत संचालित बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और बैंकों व एटीएम की सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बीते माह रायगढ़ जिले में हुई बैंक डकैती की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें सामने आई खामियों को दुरुस्त करने बैंक प्रबंधन को निर्देशित कर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया । पुलिस अधिकारियों के बैंकों की जांच, सुरक्षा ऑडिट में कई खामियां पाई गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अनुविभागवार सभी प्राइवेट और कमर्शियल बैंक प्रबंधन की मीटिंग ली जा रही है जिसकी शुरुआत आज उनके द्वारा रायगढ़, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होने वाले बैंकों से किया गया । एसएसपी रायगढ़ ने बैठक में बैंक प्रबंधकों को गत दिनों पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा ऑडिट तथा उनके स्वयं के द्वारा की गई समीक्षा पर सामने आई खामियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया और बैंक प्रबंधक की ओर से आये सुझावों का भी स्वागत कर पालन कराने की बात कही । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों को शीघ्र इन खामियों को दुरूस्त करने कहा गया जिसमें- (1) बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी रखा जाए (2) बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हो (3) बैंक के सुरक्षा गार्ड का नियमित रूप से चरित्र सत्यापन हो (4) गार्ड के आर्म्स चालू स्थिति में हो (5) बैंक के खुलने और बंद होने का निर्धारित समय हो, (6) बैंक का सायरन चालू अवस्था में हो, (7) बिना गार्ड वाले एटीएम को रात्रि में बंद रखने, (8) सीसीटीवी कैमरा के रिकार्डर को सुरक्षित स्थान पर रखने, (9) बैंक अधिकारियों के पास निकटतम थाना/पुलिस कंट्रोल रूम/आपातकालीन नंबर मौजूद हो तथा बैंक पटल में भी लिखे हो, (10) बैंक में संधारित चेकिंग रजिस्टर में नियमित प्रविष्टि दर्ज हो, (11) बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्ति चेहरा ढककर/हेलमेट पहनकर अथवा स्कार्फ पहनकर ना आए इस पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक रूप से बैंक के बाहर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया जाए, (12) रकम लाने-ले जाने की सूचना देने, रात्रि में बैंक परिसर के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा किया गया । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों की व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया गया । उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बैंकों के सुरक्षागार्डों की मीटिंग लेकर उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये जाने निर्देशित किया गया । बैठक में वरिष्ठ स्टेनो श्री अशोक देवांगन, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी पुसौर सीताराम ध्रुव, थाना कोतवाली के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार और 51 विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

    42 thoughts on “एसएसपी सदानंद कुमार ने बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने प्रबंधकों की ली बैठक”

    Comments are closed.