• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 4, 2026
    Spread the love

    होली पर 16 चेक पॉइंट पर सख्त पुलिस निगरानी — शहर में तगड़ी जांच व्यवस्था

    4 मार्च, रायगढ़ । होली पर्व के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बनाए गए 16 चेक पॉइंट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बाइकर्स गैंग, तीन सवारी वाहन चालकों, मुखौटा लगाकर घूम रहे युवकों एवं किशोरों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना चक्रधरनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा युवकों को शालीनता एवं शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की कड़ी समझाइश दी गई। समझाइश के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसी तरह शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ सघन चेकिंग जारी है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि हुड़दंग, स्टंटबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    👉 आम नागरिकों से अपील है कि हर्षोल्लास के साथ जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।