• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिला रायगढ़ में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 25, 2024
    Spread the love

    सुरक्षा व्यवस्था में 300 जवान तैनात

    ● जन्माष्टमी महोत्सव, मेला ड्यूटी की विशेष तैयारी, 23 फिक्स पॉइंट्स, 04 आऊटर पेट्रोलिंग और शहर भीतर 06 फुट पेट्रोलिंग

       25 अगस्त, रायगढ़ ।  जिला मुख्यालय रायगढ़ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में दो मीना बाजार मेलों का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

    जिले की पुलिस के साथ-साथ, छठवीं वाहिनी रायगढ़, नगर सेना के जवान और रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल (बिलासपुर, कोरबा, सक्ती, जांजगीर से) भी तैनात किए गए हैं। 25 से 27 अगस्त 2024 तक तीन दिनों के लिए लगभग 300 वर्दीधारी जवान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे।

     यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 23 फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें 32 ट्रैफिक स्टाफ और 32 वर्दीधारी जवान अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे। शहर के आउटर एरिया में 04 पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण पर रहेगी । यातायात व्यवस्था के लिए शहर में 02 वाहन पेट्रोलिंग, 02 बाइक पेट्रोलिंग और 06 पैदल पेट्रोलिंग टीमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालेंगी। इसके अलावा, रिजर्व फोर्स कंट्रोल रूम में तैयार रहेगा, जिसमें 02 एडी स्क्वाड और गिरफ्तारी पार्टी भी शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
    
       पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के 02 एडिशनल एसपी, 06 डीएसपी और 20 निरीक्षक विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
    
     गौरीशंकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ और नगर निरीक्षक कोतवाली, लगभग 50 वर्दीधारी जवानों के साथ संभालेंगे। वहीं, श्याम मंडल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा डीएसपी अभिनव उपाध्याय और थाना चक्रधरनगर, धर्मजयगढ़, लैलूंगा के निरीक्षक  और 50 वर्दीधारी जवानों पर होगा। 
    
     मीना बाजार मेला ड्यूटी के लिए सावित्री नगर में डीएसपी अखिलेश कौशिक, जूटमिल और तमनार निरीक्षक के साथ तैनात रहेंगे, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक थाना भूपदेवपुर की पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, महिला सेल और साइबर सेल के स्टाफ भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादी वर्दी में तैनात रहेंगे और गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करेंगे।
    7 thoughts on “जिला रायगढ़ में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम”
    1. Site web 1xbet.cd – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

    2. Site web de parifoot rd congo: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

    3. Application mobile 1xbet apk. Paris sportifs en ligne, football et tournois populaires, evenements en direct et statistiques. Presentation de l’application et de ses principales fonctionnalites.

    Comments are closed.