• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    विद्यार्थियों ने पेंटिंग कर वोट देने के लिए किया अपील, सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.रूपांजलि कार्तिक हुई शामिल

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 4, 2023
    Spread the love

    रायगढ़, 4 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम द्वारा आज वार्ड क्रमांक 17 के गणेश तालाब में मतदाता जागरूकता हेतु वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित मतदाता जागरूकता वॉल पेंटिंग में सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक शामिल हुयी। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता देते हुए पेंटिंग के माध्यम से जन-सामान्य को वोटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्वाचन से संबंधित प्रश्न भी पूछे। विद्यार्थियों द्वारा सही जवाब देने पर उनका हौसला आफजाई की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव एवं आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी भी उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता एवं वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले भर में नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं, ताकि जिन वार्ड, बूथ में मतदान की प्रतिशत कम है उसे बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में आज वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने विद्यार्थियों संग वॉल पेंट कर एवं सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान हेतु अपील की।*मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए किया प्रोत्साहित*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव के निर्देशन में सीईओ जनपद पंचायत तमनार श्री वीरेन्द्र रॉय के मार्गदर्शन में ग्राम मिलूपारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला, रंगोली बनाकर एवं रैली निकालकर लोगों से मतदान हेतु अपील की गई। इसी तरह ग्राम पंचायत गोढ़ी में महिलाओं ने पोस्टर बैनर के स्लोगन के माध्यम लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।